दिल्ली

फिर बुलंद होगी महिलाओं की आवाज! जल्द दोबारा एक्टिव होगा दिल्ली महिला आयोग, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय महिला आपके घर जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कहा कि दिल्ली महिला आयोग को जल्द ही दोबारा सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने अंधेरे वाले चिन्हित स्थानों पर 50 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने कामकाजी महिलाओं को मदद प्रदान करने की बात भी दोहराई।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ समय से निष्क्रिय दिल्ली महिला आयोग (DCW) को जल्द ही फिर से सक्रिय किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने यह बात 'राष्ट्रीय महिला आपके घर जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान कही। महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उन्होंने अंधेरे वाले स्थानों पर 50,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी घोषणा की है।

‘राष्ट्रीय महिला आपके घर जन सुनवाई’ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि संकट में फंसी महिलाएं सहायता के लिए सरकार की ओर देखती हैं और वर्तमान में लगभग 1,500 ऐसे मामले लंबित हैं। सीएम ने कहा, “इसीलिए दिल्ली महिला आयोग को पुनः सक्रिय किया जाएगा और यह आयोग फिर से कार्य करना शुरू करेगा।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने आवास पर हाल में हुई एक जन सुनवाई का उल्लेख किया, जिसमें एक अभिभावक ने शिकायत की थी कि कुछ लड़के उनकी बेटियों को लगातार परेशान कर रहे हैं, जबकि इस संबंध में पहले ही एक शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। रेखा ने कहा, “ऐसे लोग गलती करते रहेंगे, लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके खिलाफ कार्रवाई करें।”

दिल्ली में लगेगंगे 50 हजार सीसीटीवी कैमरे

सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए घोषणा की कि शहर के चिन्हित अंधेरे वाले स्थलों पर 50,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंधेरे वाले स्थान केवल वे नहीं हैं जहां रोशनी कम है, बल्कि वे क्षेत्र भी हैं जहां नेटवर्क संपर्क कमजोर है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कामकाजी महिलाओं को मदद प्रदान की जाएगी, जिसमें 500 क्रेच सुविधाएं स्थापित करना और योग्य महिलाओं को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article