पॉल्यूशन से लड़ने के लिए तैयार दिल्ली, लगेंगे 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

दिल्ली सरकार ने हवा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम कदम उठाया है। राजधानी में 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। जिसके बाद इन मॉनिटरिंग स्टेशनों की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। जिससे प्रदूषण के स्तर की निगरानी करने में आसानी होगी।

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा की निगरानी अब और ज्यादा सटीक और व्यापक हो सकेगी। सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजधानी में 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया है। इन नए स्टेशनों को प्रमुख स्थानों जैसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), दिल्ली कैंट, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (वेस्ट कैंपस) और गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगाया जाएगा।

Delhi

फाइल फोटो

एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों की संख्या होगी 46

इस कदम के बाद दिल्ली में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। इससे पूरे शहर में वायु प्रदूषण के स्तर की निगरानी और प्रदूषण के स्रोतों की पहचान और समय पर नियंत्रण भी आसान होगा। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि ये मॉनिटरिंग स्टेशन प्रदूषण से लड़ने की रणनीति में एक मजबूत हथियार साबित होंगे। इससे नीतियों के निर्माण में मदद मिलेगी और आम जनता को भी वायु गुणवत्ता की जानकारी समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

End of Feed