Delhi: चांदी में बढ़ती कीमतों के बीच BIS लाएगा यूनिक हॉलमार्क कोड, 1 सितंबर से होगी शुरुआत

नई दिल्ली में चांदी की कीमतें एक लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचने के साथ ही उसकी शुद्धता को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीआईएस ने चांदी के उत्पादों पर HUID हॉलमार्क कोड लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 सितंबर से वैकल्पिक रूप से शुरू होगी और आगे चलकर अनिवार्य की जाएगी।

Silver Rates in Delhi: नई दिल्ली में वैश्विक कारणों के चलते चांदी की कीमतें एक लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं, जिससे चांदी की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने चांदी के आभूषणों और उत्पादों पर हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) कोड लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 सितंबर से प्रभावी होगी और शुरुआत में वैकल्पिक रहेगी, लेकिन भविष्य में इसे अनिवार्य किया जाएगा।

Silver Prices Cross ₹1 Lakh kg in Delhi (Photo: Canva)

दिल्ली में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपये किलो के पार (फोटो: Canva)

दिल्ली के ज्वेलर्स इस नई प्रणाली को अपनाने की तैयारी में जुटे हैं। बीआईएस अधिकारी इसके लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे ताकि ज्वेलर्स को सही तरीके से कोडिंग प्रक्रिया की जानकारी दी जा सके। चांदी के लिए बीआईएस ने सात प्रकार के प्रतिशत शुद्धता मानक निर्धारित किए हैं। गौरतलब है कि सोने के लिए हॉलमार्किंग प्रणाली पहले ही जुलाई 2021 से लागू है।

End of Feed