'AC,TV, पंखे-कुर्सी सबकुछ चुरा ले गए...', मनीष सिसोदिया पर इस 'खास शख्स' ने लगाया चोरी करने का बड़ा आरोप! -Video

दिल्ली में पटपड़गंज से आप विधायक रहे मनीष सिसोदिया के विधायक ऑफिस का VIDEO शेयर कर पटपड़गंज से बीजेपी के नव निर्वाचित विधायक रविंद्र नेगी ने लगाया आरोप कि 'AC,TV,कुर्सी-पंखे सबकुछ चुरा ले गए।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर चोरी का बड़ा इल्जाम
  2. पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने का आरोप कि 'AC,TV, कुर्सी-पंखे सबकुछ चुरा ले गए
  3. दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है

AAP विधायक और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर चोरी का बड़ा इल्जाम लगाया गया है, जी हां पटपड़गंज से बीजेपी के नव निर्वाचित विधायक रविंद्र नेगी (BJP MLA Ravindra Negi) ने आप नेता व पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए हमला बोला है, इस बारे में बीजेपी MLA रवि नेगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है।

Manish Sisodia

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर चोरी का बड़ा इल्जाम

रवि नेगी ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि सिसोदिया ने चुनाव से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था। उन्होंने विधानसभा कैंप कार्यालय से AC,TV टेबल, कुर्सी और पंखे जैसे सामान चुरा लिए।

End of Feed