दिल्ली के पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 23 लड़कियों को छुड़ाया; 7 गिरफ्तार

Sex racket busted in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 23 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, इनमें नाबालिग भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Delhi Crime: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 23 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। इसके अलावा, 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पहाड़गंज थाना, पीपी श्रद्धानंद मार्ग और पीपी हिम्मतगढ़ पुलिस चौकी की जॉइंट टीम ने 20 मार्च 2025 को की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटल्स में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है और इसमें पश्चिम बंगाल, नेपाल समेत अन्य जगहों से लड़कियों को लाकर फंसाया जा रहा है।

Sex racket busted in Delhi

राजधानी दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखकर बिछाया जाल

पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया, जिसका नेतृत्व महिला एसआई किरण सेठी और एसआई वरुण ने किया। पुलिस टीम ने सबसे पहले इलाके में निगरानी शुरू की। आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और जाल बिछाया गया। पुलिस को पता चला कि लड़कियों को स्कूटी से होटलों तक पहुंचाया जा रहा था। इसके बाद डमी ग्राहक (Decoy Customer) भेजे गए, जिन्होंने यह पुष्टि की कि वहां सेक्स रैकेट चल रहा है।

End of Feed