दिल्ली में यात्रियों की मुसीबतें बढ़ीं; कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट, रेलवे से समयबद्ध संचालन की मांग हुई तेज

दिल्ली में शुक्रवार को ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं, जबकि लोकल ट्रेनों का संचालन भी समय से नहीं हो पाया। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से निर्धारित समय सीमा के अंदर बहाल करने की मांग की है।

Delhi Train Delays: शुक्रवार को दिल्ली में ट्रेन यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रस्थान समय में बड़े बदलाव किए गए हैं। विशेष रूप से, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष ट्रेन (05580) लगभग 13 घंटे 15 मिनट की देरी के बाद शाम 6:30 बजे रवाना होगी, जबकि आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 7 घंटे 5 मिनट की देरी से रात 8:30 बजे चलेगी।

Trains running late in Delhi

दिल्ली में देरी से चल रही ट्रेनें

स्थानीय ट्रेनों की बात करें तो दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू, पलवल-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू सहित कई लोकल ट्रेनें 15 मिनट से लेकर एक घंटे तक की देरी से चल रही हैं। मुख्य लंबी दूरी की ट्रेनों में भी भारी देरी देखने को मिल रही है। बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (02563) 5 घंटे 45 मिनट, दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569) 2 घंटे 15 मिनट, और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

End of Feed