Delhi News : सीरियल किलर ने 18 लोगों को अपना निशाना बनाया, पुलिस को देता था चैलेंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 8, 2022, 01:47 PM IST

Delhi News : हाल ही में भोपाल में एक सीरियल किलर पकड़ा गया। इसकी क्रूरता ने एक बार फिर दिल्ली के उस सीरियल किलर की दहशत याद दिला दी जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। इस सीरियल किलर की हैवानितय इतनी ज्यादा थी कि इसपर बाकायदा एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज द बुचर ऑफ दिल्ली रिलीज हुई है।

Delhi News : हाल ही में भोपाल में एक सीरियल किलर पकड़ा गया। इसकी क्रूरता ने एक बार फिर दिल्ली के उस सीरियल किलर की दहशत याद दिला दी जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। इस सीरियल किलर की हैवानितय इतनी ज्यादा थी कि इसपर बाकायदा एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज द बुचर ऑफ दिल्ली रिलीज हुई है। पुलिस को चुनौती देने के चक्कर में इस किलर ने एक दो नहीं पूरे 18 लोगों को अपना निशाना बनाया। हालांकि हत्या के तीन ही मामले साबित हो सके। ये दानव लोगों का कत्ल करके उनके शरीर के टुकड़े कर डालता और फिर उन्हें पूरे शहर में फेंक कर पुलिस को चैलेंज देता। इतना ही नहीं वह हर बार पुलिस के लिए एक खत भी छोड़ जाता।

serial killer

पिछले दिनों आई इस सीरीज में दिखाए गए दृश्य देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। तीन पार्ट में बनी इस डॉक्यूमेंट्री में क्रूरता के ऐसे खौफनाक सीन दिखाए गए हैं, जिन्हें देखकर आप का कलेजा भी कांप उठेगा। यह डॉक्यूमेंट्री दिल्ली के एक खतरनाक सीरियल किलर की असली कहानी है।

End of Feed