Delhi News: दो महीने बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर, दिल्ली-फरीदाबाद वाले यहां देखें नया रूट प्लान

Delhi News: सरिता विहार फ्लाईओवर मरम्मत कार्य के चलते 2 महीने बंद रहेगा। फ्लाईओवर का कार्य चार चरणों में किया जाएगा। इस बीच यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट का एक प्लान तैयार किया है।

Delhi News: दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है मथुरा रोड। यहां से रोजाना लाखों गाड़ियों दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर तय करती हैं। पीक टाइमिंग पर यहां वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है और जाम लगता है। फ्लाईओवर और अंडरपास होने के कारण लोगों को कुछ राहत होती है। लेकिन अब यहां बना सरिता विहार फ्लाईओवर बंद होने वाला है। ये एक-दो दिन या सप्ताह के लिए नहीं बल्कि 2 महीने के लिए बंद होने वाला है। सरिता विहार फ्लाईओवर को मरम्मत के काम के चलते बंद करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से अनुसार, फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य पहले 1 मई से शुरू होना था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के चलते इसे टाला गया। चुनाव को खत्म हुए अब काफी समय हो गया है। यही कारण है कि फ्लाईओवर को मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। सरिता विहार फ्लाईओवर पर 15 जून से मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। फ्लाईओवर की मरम्मत चार चरणों में की जाएगी। हर चरण को 15 दिन के हिसाब से बांटा गया है।

Sarita Vihar Flyover

दो महीने बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर

चार चरणों में होगी सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य चार चरणों में पूरा किया जाएगा। सभी चरणों को 15-15 दिन के अनुसार बांटा गया है। पहले चरण का कार्य आश्रम से फरीदाबाद वाले रास्ते पर होगा, दूसरे चरण का काम इसी दिशा में आधे शेष रहे हिस्से में होगा। तीसरे और चौथे चरण का कार्य फरीदाबाद से आश्रम आने वाले हिस्से में होगा।

End of Feed