दवा खरीद में गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस सीएम रेखा गुप्ता ने 40 से ज्यादा डॉक्टरों और अधिकारियों का किया ट्रांस्फर

Delhi Healthcare System: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग का बड़ा पुनर्गठन शुरू किया है वहीं उन्होंने कहा कि दवा-उपकरणों की खरीद पारदर्शी होगी।

Delhi Healthcare System: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय खरीद एजेंसी (CPA) के 40 से अधिक मेडिकल, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्लीवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rekha Gupta

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो: PTI)

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सीपीए में एचओओ (हेड ऑफ ऑफिस) डॉ. विनोद कुमार रंगा समेत 10 डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा पैरामेडिकल सेवाओं को मजबूत करने के लिए 19 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें फार्मासिस्ट, जूनियर मेडिकल लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट और ड्राइवरो आदि शामिल हैं।

End of Feed