आज से शुरू होगा सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, दीपावली तक गड्ढा मुक्त होंगी दिल्ली की सड़कें

दिल्ली में आज से सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। आप सरकार ने दीपावली तक दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया है। जिसके सड़कों के निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके आधार पर अगले 2-3 दिनों में हर जगह रिपेयर का काम शुरू होगा।

Delhi Sarita Vihar Flyover: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने यहां की सड़कों को दीपावली तक गड्ढा मुक्त करने का वादा किया है। इसके लिए सीएम आतिशी के नेतृत्व में सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है। आतिशी का कहना है कि यह कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लगातार दूसरे दिन भी सड़कों का निरीक्षण किया। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने ईस्ट दिल्ली के दुर्गापुरी चौक पर सड़क निरीक्षण किया। इसके साथ ही, दिल्ली के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सरिता विहार मथुरा रोड के फ्लाईओवर पर भी 1 अक्टूबर से मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है।

Sarita Vihar flyover

सरिता विहार फ्लाईओवर

दिल्ली की सीएम ने भाजपा पर लगाया आरोप

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लगातार सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में आज से सरिता विहार फ्लाईओवर का भी मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में काम नहीं करने देना चाहती है। दिल्ली में लोगों के काम न हों, इसके लिए आम आदमी पार्टी को परेशान किया जा रहा है।

End of Feed