दिल्ली

Delhi News: देर रात DJ बजाने को लेकर दो किराएदारों के बीच बहस, बीच-बचाव में आए केयरटेकर की हत्या

Delhi News: दिल्ली के द्वारका में रात को तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो किरायदारों के बीच लड़ाई हो गई, जिसमें हस्तक्षेप करने वाले केयरटेकर को गोली मारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

केयरटेकर की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां द्वारका के मोहन नगर इलाके में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर दो किरायेदारों के बीच हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करने पर, इमारत की देखभाल करने वाले 36 साल के एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बबलू के पेट में गोली लगी और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सोमवार देर रात मोहन गार्डन पुलिस थाने को एक अस्पताल से हत्या के संबंध में पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) कॉल मिली। पुलिस के दल को अस्पताल भेजा गया जहां गोली लगने से घायल बबलू मिला।’’

दोनों पक्षों में डीजे को लेकर झगड़ा

अधिकारी ने बताया कि बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, इमारत में रहने वाला किरायेदार पुजित (27) तेज आवाज में संगीत बजा रहा था, तभी दूसरे किरायेदार लवनीश ने इस पर आपत्ति जताई और उनके बीच झगड़ा हो गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘बीती रात दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद जिम सप्लीमेंट आपूर्तिकर्ता लवनीश और उसका चचेरा भाई अमन पुजित को छत पर ले गए।’’

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

शोर सुनकर बबलू भी छत पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगा। अधिकारी ने बताया कि अमन के पास पिस्तौल थी। उसने पिस्तौल लवनीश को दी, जिसने गोली चला दी और गोली बबलू को लग गई। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक और अपराध टीमों ने घटनास्थल की जांच की है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article