लखनऊ

Ayodhya Ramlila: इस दिन से होगा अयोध्या में रामलीला का आगाज, यह सितारे निभाएंगे सिया राम का किरदार

​Ayodhya Ramlila: अयोध्या में हर साल सितारों से सजी रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस साल इसके छठे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या की रामलीला में रवि किशन और मनोज तिवारी समेत कई बड़े कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं।

Image

इस दिन से होगा अयोध्या में रामलीला का आगाज

Ayodhya Ramlila: अयोध्या में सितारों से सजी रामलीला की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सोमवार यानी आज, 30 सितंबर 2024 को भूमि पूजन किया गया और प्रसिद्ध रामलीला के आयोजन की तिथियों की घोषणा की गई। रामलीला के छठे संस्करण की शुरुआत तीन अक्टूबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से होने वाली है। ये 12 अक्टूबर तक चलेगी। इस साल रामलीला में 42 फिल्मी सितारें शामिल होंगे और अपने अभिनय से लोगों आकर्षित करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस साल रामलीला को और भव्य रूप देने की कोशिश की जा रही है। सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला को लाखों दर्शक घर बैठे देख सकेंगे। आइए अब आपको बताएं इस साल रामलीला में सिया राम का किरदार कौन निभाने वाला है।

अयोध्या में रामलीला का आगाज

रामलीला के छठे संस्करण के लिए अयोध्या विधायक और विशेष अतिथि राजीव कुमार ने भूमि पूजन किया। इस दौरान अयोध्या रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और फाउंडर महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि ये गर्व का क्षण है। रामलीला के आयोजन को 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला भगवान श्रीराम और बजरंगबली के आशीर्वाद से संपन्न होती है। अयोध्या की रामलीला आज विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बन चुकी है। करोड़ों भक्त घर बैठे रामलीला देखते हैं। बता दें कि पिछले साल हुई रामलीला को 36 करोड़ लोगों ने अपने घरों में बैठकर टीवी पर देखा। शुभम मलिक और सुभाष मलिक ने कहा कि रामलीला को इस ऊंचाई पर ले जाने का पूरा श्रेय राम भक्तों का जाता है।

सिया राम का किरदार निभाएंगे यह कलाकार

अयोध्या में होने वाले रामलीली का छठे संस्करण में लगभग 42 फिल्मी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं। इसमें गोरखपुर के सांसद रवि किशन और भोजपुरी गायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी रामलीली में खास किरदार निभाने वाले हैं। रामलीली में माता सीता का किरदार मंगिशा निभाएंगी। प्रभु राम की भूमिका में वेद सागर नजर आएंगे। माता सीता की मां सुनयना के किरदार में अभिनेत्री ऋतु शिवपुरी, मां शबरी के किरदार में नजर आएंगी सिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी, वेदवती की भूमिका बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री निभाएंगी और रावण के किरदार में मनीष शर्मा नजर आएंगे। हनुमान जी की भूमिका में विंदू दारा सिंह, दशरथ के लिए रजा मुराद, जनक के लिए लिए राकेश बेदी, रवि किशन केवट और मनोज तिवारी बाली की भूमिका में नजर आएंगे। रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article