रेखा गुप्ता सरकार में यमुना की सफाई सर्वप्रथम! शपथ के तुरंत बाद यमुना घाट का दौरा करेगी दिल्ली कैबिनेट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी की सफाई का मुद्दा सबसे अहम था। यमुना में गंदगी को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की हमेशा आलोचना की जाती रही है। बीजेपी ने इसे इस चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया था।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बन चुकी है। सरकार बनने के साथ ही बीजेपी यह स्पष्ट रूप से दिखा रही है कि उसकी सरकार का विजन क्या है। सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पूरी दिल्ली सरकार यमुना घाट का दौरा करेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई की मुद्दा काफी बड़ा था।

End of Feed