दिल्ली में घर लेने का सपना होगा पूरा! DDA लाया रेडी-टू-मूव इन फ्लैट खरीदने का शानदार मौका; जानें लोकेशन और कीमत

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राजधानी में नई प्रीमियम हाउसिंग योजना लॉन्च की है। इसमें 327 रेडी-टू-मूव फ्लैट और कार/स्कूटर गैरेज शामिल हैं। फ्लैटों की बुकिंग 24 सितंबर तक ऑनलाइन होगी और 30 सितंबर को ई-नीलामी होगी। ये फ्लैट वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, रोहिणी जैसे पॉश इलाकों में स्थित हैं।

DDA Housing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी के लोगों के लिए एक नई प्रीमियम आवासीय योजना की शुरुआत की है। यह योजना मंगलवार से शुरू हो रही है और इसके तहत फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया 24 सितंबर तक जारी रहेगी। वहीं, ई-नीलामी की तारीख 30 सितंबर को घोषित की जाएगी। इस योजना की खासियत यह है कि इसमें खरीदारों को निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव हैं।

DDA FLAT

सांकेतिक फोटो (PTI)

नीलामी प्रक्रिया से फ्लैटों की बुकिंग

डीडीए ने इस योजना के तहत लगभग 327 आवासीय फ्लैट और कार/स्कूटर गैरेज उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इन फ्लैटों की बुकिंग ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से होगी। योजना में दिल्ली के प्रमुख और पॉश इलाकों वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, जहांगीरपुरी, नंद नगरी, पीतमपुरा और रोहिणी में विभिन्न श्रेणियों के फ्लैट शामिल किए गए हैं।

End of Feed