AAP के पूर्व मंत्री राजेंद्र गौतम की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 12:09 AM IST

Rajendra Gautam News:विजयादशमी के दिन दिल्ली के करोल बाग में आयोजित बौद्ध महासभा कार्यक्रम में राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप है।

Rajendra Gautam police notice: देवी-देवताओं के अपमान मामले में राजेंद्र पाल गौतम को दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा वहीं अब दिल्ली पुलिस ने राजेंद्र पाल गौतम को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। हिंदू देवी-देवताओं की पूजा के खिलाफ शपथ लेने के मामले में पुलिस मंगलवार को पूर्व मंत्री से पूछताछ करेगी।

RAJENDER GAUTAM

राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप है

वहीं राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली पुलिस की ओर से किसी भी नोटिस के मिलने से इनकार किया है। गौतम ने कहा, ''मुझे अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। गौर हो कि संडे को दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी सरकार के एक मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनपर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप है, जिसके चलते उनपर चौतरफा हमला हो रहा था और अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया। राजेंद्र गौतम AAP सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे।

End of Feed