Delhi: फिर बदला मौसम का मिजाज, झूमकर बरस रहे बादल, आया येलो अलर्ट

आज दोपहर तक तप रहे दिल्ली में अचानक आई बारिश ने मौसम में कुछ ठंडक ला दी है। अचानक बदले इस मौसम की चेतावनी मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी। दिल्ली वालों के लिए राहत की बात है कि अगले पांच-छह दिनों तक हीटवेव की चेतावनी भी नहीं है।

Delhi Weather: शनिवार की दोपहर तेज धूप और गर्मी से दिल्ली वालों का जीना दूभर हो रहा था कि अचानक बदले मौसम ने कुछ ठंडक पहुंचाई है। शनिवार दोपहर दिल्ली में घने बादलों के बीच जोरदार बारिश हो रही है। साउथ दिल्ली, कनॉट प्लेस, द्वारका, नरेला, करोल बाग, रोहिणी, लक्ष्मी नगर और नोएडा-गाजियाबाद के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश आई।

rain in delhi

दिल्ली में बरसे बादल

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार धूल उड़ाने वाली तेज हवाओं के साथ शनिवार को हल्की बारिश देखी जा सकती है। खास तौर पर शाम के समय हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इसके अलावा 23 तारीख तक किसी तरह के हीटवेव की चेतावनी भी नहीं है।

End of Feed