अब मिंटो ब्रिज अंडरपास पर नहीं होगा जलभराव, PWD ने की मानसून से पहले ये खास तैयारी

पीडब्ल्यूडी मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नवीन प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने की तैयारी कर रही है। यह प्रणाली वास्तविक समय में निगरानी करने और तात्कालिक अलर्ट जारी करने की क्षमता प्रदान करेगी, जिसमें पंप हाउस की खराबी की सूचना भी शामिल होगी।

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून के दौरान भारी बारिश होने पर जलभराव की समस्या से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास तौर अंडरपास में। मानसून से पहले इस स्थिति में सुधार करने के लिए दिल्ली के पीडब्ल्यूडी ने मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक नया प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने की योजना बनाई है। यह अंडरपास कनॉट प्लेस को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से जोड़ता है और हर मानसून में जलभराव के लिए जाना जाता है।

Minto Bridge

अब मिंटो ब्रिज अंडरपास पर नहीं होगा जलभराव

जलभराव समस्या से निपटने के लिए तकनीकी का प्रयोग

End of Feed