Delhi School Fire: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र के एक निर्माण विहार कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में एक आग लगने की घटना सामने आई है। आग की शुरुआत स्कूल के स्टोर से हुई, जिसके कारण आग की लपटें स्कूल के बाहर तक फैल गईं। इस घटना में एक कार भी जल गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इस समय आग की स्थिति और कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद से स्कूल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।
निर्माण विहार कॉलोनी के निजी स्कूल में लगी आग
मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली, कि निर्माण विहार कॉलोनी में एक स्कूल पर आग लग गई है। जिसके बाद पांच दमकल की गाड़ियां वहां पहुंचीं और आग बुझाने के काम शुरू हुआ। आग की लपटें तेज थीं, जिसकी चपेट में एक कार और एक नजदीक की इमारत भी आ गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दमकल कर्मी फिरोज खान ने मीडिया को जानकारी दी कि देर शाम 8:55 बजे फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद पांच फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। स्कूल, बगल की एक बिल्डिंग और पास की एक कार में आग लग गई थी, जिसपर अब काबू पा लिया गया है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
