दिल्ली

दिल्ली की कोटला सेवा नगर मार्केट में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां हैं मौजूद

दिल्ली की कोटला सेवा नगर मार्केट में 6 दुकानों में आग लगी गई। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही, घटना की जांच की जा रही है।

Image

कोटला सेवा नगर मार्केट में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

दिल्ली की कोटला सेवा नगर मार्केट में आग लग गई, जहां मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। दिल्ली अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि, इस घटना की जानकारी उन्हें सुबह 4.08 बजे मिली।

जानतकारी के मुताबिक, आग की चपेट में 6 दुकानें आई हैं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी आग पर काबू है कूलिंग का काम चल रहा है। साथ ही, आग लगने की वजह की जांच चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article