दिल्ली

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! यूजर चार्ज माफ, अब नहीं देना होगा कचरा उठाने का पैसा, प्रॉपर्टी टैक्स में भी राहत

दिल्ली नगर निगम ने शहरवासियों को एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली नगर निगम ने यूजर चार्ज को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति पांच वर्षों का संपत्ति कर चुका है, तो उसे 15 वर्षों का बकाया कर माफ किया जाएगा, साथ ही ब्याज और जुर्माने में भी छूट मिलेगी।

Image

दिल्ली वालों को यूजर चार्ज से राहत (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Shutterstock.com

MCD User Charges: दिल्ली के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए एक खुशखबरी है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कचरा उठाने के लिए लगाए गए यूजर चार्ज को वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही संपत्तिकर माफी योजना की भी घोषणा की गई है, जिसके तहत वर्तमान वर्ष और पिछले पांच वर्षों का संपत्तिकर जमा करने पर 15 साल का बकाया माफ किया जाएगा। इससे रिहायशी संपत्ति मालिकों को 600 रुपये से लेकर 2400 रुपये सालाना की बचत होगी।

वापस लिया गया फैसला

दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने मंगलवार को पुष्टि की कि इस शुल्क को हटाने के लिए 21 मई को सदन में एक विशेष विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, "यूजर चार्ज दिल्ली की जनता पर नहीं लगेगा, हमने इसे वापस लेने का फैसला किया है।"

प्राइवेट मेंबर बिल होगा पारित

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ चर्चा के बाद महापौर राजा इकबाल सिंह ने यूजर चार्ज वापस लेने का आग्रह स्वीकार कर लिया है। निगम की बैठक में इस संबंध में एक प्राइवेट मेंबर बिल पारित किया जाएगा। संपत्तिकर माफी योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी, जिससे निगम को राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में निगम के पास लगभग 40 लाख संपत्तियां हैं, लेकिन केवल 13 लाख लोग संपत्तिकर का भुगतान करते हैं।

2018 से लागू थी व्यवस्था

2018 में ठोस कचरा प्रबंधन उप नियमों के तहत यूजर चार्ज की व्यवस्था की गई थी। इसमें घर-घर से कूड़ा उठाने के बदले संपत्ति के क्षेत्रफल के हिसाब से यूजर चार्ज मासिक तौर पर लेने का प्रविधान था। इसके तहत MCD ने न्यूनतम 50 रुपये मासिक तो अधिकतम 200 रुपये मासिक रिहायशी संपत्तियों पर यूजर चार्ज संपत्ति कर के साथ लेना शुरू कर दिया था। यानी जो भी नागरिक संपत्ति कर जमा कर रहा था, उसे यूजर चार्ज भी जमा करना पड़ रहा था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article