दिल्ली-NCR में फिर प्रदूषण अलर्ट, एक्शन में सेंट्रल गवर्नमेंट; राज्यों से पूछे तीखे सवाल

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-NCR की हवा पर चौथी उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक कर सभी राज्यों से वायु प्रदूषण नियंत्रण की ठोस कार्रवाई रिपोर्ट मांगी। पराली, कचरा जलाने, सड़क धूल, उद्योग उत्सर्जन और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर तुरंत, मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए।

दिल्ली-NCR की बिगड़ती हवा को लेकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर सख़्ती दिखाई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदूषण पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई और सभी NCR राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों से साफ कहा कि अब सिर्फ बयानबाज़ी नहीं, ठोस कार्रवाई रिपोर्ट चाहिए। यह इस सीजन की चौथी बड़ी समीक्षा बैठक थी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बैठक करते

पराली जलाने वालों पर एक्शन

बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। भूपेंद्र यादव ने खास तौर पर पराली जलाने पर ज्यादा ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि हर जिले में फसल अवशेष प्रबंधन की अलग योजना बने और सालभर इसकी निगरानी हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को CRM मशीनों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग जल्दी से जल्दी दी जाए ताकि पराली खुले में जलाने की नौबत ही न आए।

End of Feed