इस रामलीला कमेटी के दशहरे में PM Modi होंगे शामिल; जलेंगे 4 पुतले, चौथा पुतला पहलगाम के आतंकियों का

देशभर में आज विजयदशमी के पर्व पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया जाएगा, लेकिन दिल्ली की रामलीला कमेटियां इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस बार प्रधानमंत्री पहली बार पूर्वी दिल्ली का रुख कर रहे हैं।

PM Modi Dussehra Participation: गुरुवार को देश भर में तमाम जगहों पर बुराई पर अच्छाई के उपलक्ष्य में रावण का दहन कर दशहरा मनाया जाएगा लेकिन सारे आयोजनों के केंद्र में दिल्ली की रामलीला कमेटियां रहने वाली हैं। इसका कारण है, रावण दहन देखने के लिए आने वाली हस्तियां। आज फिल्मी सितारों से लेकर राजनैतिक लोगों से दशहरा कमेटी के पंडाल भरे रहने वाले हैं। लालकिला मैदान के आयोजन से लेकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के कार्यक्रम तक, सभी जगहों पर VIP-VVIP लोगों का जमावड़ा रहने वाला है।

modi dussehra news

पहली बार पूर्वी दिल्ली के दशहरे में शामिल होंगे PM (फाइल फोटो | PTI)

यहां जाएंगे PM

इनसब के बीच पहली बार ऐसा होगा कि प्रधानमंत्री पहली बार दशहरा त्योहार में शामिल होने के लिए पूर्वी दिल्ली का रुख करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन में शामिल होंगे। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे।

End of Feed