दिल्ली सरकार के एक अस्पताल की 40 वर्षीय कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात गोविन्द बल्लभ पंत अस्पताल में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
अस्पताल में भर्ती है पीड़िता
आरोपी द्वारा महिला के साथ बर्बरता की खबरों पर एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच या अब तक की जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है और महिला ने भी अपने बयान में ऐसी किसी हरकत का आरोप नहीं लगाया है।अधिकारी ने कहा कि आई पी एस्टेट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता अभी अस्पताल में भर्ती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
