Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की लंबी लाइनों से यात्रियों को अब मिलेगी आजादी, होने जा रहा बड़ा बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 09:36 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को अब सुरक्षा जांच के दौरान घंटो एयरपोर्ट पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। क्‍योंकि अब सुरक्षा जांच करने वाले सीआईएसएफ कर्मचारी पाम टॉप उपकरण से लैश होने जा रहे हैं। जिसकी मदद से सुरक्षा जांच महज 15 से 20 सेकेंड में पूरा हो जाएगा। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. यात्रियों की सुरक्षा जांच में अभी लगता है दो से तीन मिनट
  2. सीआईएसएफ कर्मचारी होंगे पाम टॉप उपकरण से लैस
  3. पाम टॉप ट्रायल हुआ पूरा, अगले माह से हो सकता है शुरू

Delhi News: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब इस एयरपोर्ट पर जांच के नाम पर यात्रियों को घंटों लंबी लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। यात्रियों को इस समस्‍या से छुटकारा दिलाने के लिए सुरक्षा जांच करने वाली सीआईएसएफ को पाम टॉप उपकरण से लैस किया जाएगा। इसकी मदद से सुरक्षा जांच के समय सीआईएसएफ के कर्मचारी सामान की डिजीटल एंट्री कर सकेंगे।

21

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन। (सांकेतिक फोटो)

जानकारी के अनुसार अभी एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ, यात्रियों की सुरक्षा जांच के दौरान उनसे मिलने वाले सामानों की जानकारी मैनुअल तरीके से रजिस्टर में दर्ज करती है। इसमें यात्री का नाम और उसके टिकट की जानकारी के साथ पता, मोबाइल नंबर और उसके पास से मिले प्रतिबंधित सामान की जानकारी रजिस्टर की डिटेल लिखी जाती है। इस कार्य में सीआईएसएफ जवानों को लंबा समय लगता है और यात्रियों को अपनी बारी आने का लंबा इंतजार करना पड़ता है, लेकिन पाम टॉप से लैश होने के बाद यह कार्य चुटकियों में हो जाएगा।

End of Feed