दिल्ली

दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए फायर विभाग तैयार, बाजारों में 150 कर्मचारी और 17 गाड़ियों की तैनाती

दिवाली को देखते हुए दिल्ली का फायर विभाग भी तैयारियों में जुटा हुआ है। दीपावली पर फायर विभाग के 150 कर्मचारी तैनात किया गया है। इस दौरान अलग-अलग लोकेशन पर फायर विभाग की 17 बड़ी गाड़ियां मौजूद रहेंगी। साथ ही बाजारों में भी फायर कर्मी तैनात रहेंगे। जिससे आग लगने की कोई भी घटना सही समय पर फायर विभाग तक पहुंच सके।

Image

फायर ब्रिगेड (सांकेतिक फोटो)

Delhi News: दीपावली के अवसर पर इस बार फायर विभाग ने कमर कस ली है। विभाग के डेढ़ सौ कर्मचारी फील्ड में मौजूद होंगे। फायर विभाग के मुताबिक 25 के आसपास हॉटस्पॉट, जिनमें बड़े बाजार, मार्केट प्लेस और पब्लिक प्लेस शामिल हैं, इन सभी जगहों पर आम जनता के बीच फायर विभाग के कर्मचारी भी मौजूद होंगे क्योंकि अक्सर देखने को मिलता है कि जब आग लगने की घटना होती है तो उसकी सूचना विभाग तक पहुंचने में देरी होती है।इस कारण कई बार बड़ा नुकसान हो जाता है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में फायरकर्मी तैनात

गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि इस बार सभी फायर कर्मियों को ब्रीफ किया गया है कि वह ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना यूनिट के भी मौजूद रहें और अगर वहां पर कोई अनहोनी या आग लगने की घटना होती है तो उसकी जानकारी और करंट लोकेशन तुरंत फायर विभाग के ऑफिस में साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार करंट लोकेशन ना होने की वजह से और सूचना देर से मिलने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देर हो जाती है, जिससे आग काफी ज्यादा बढ़ चुकी होती है।

अलग-अलग लोकेशन पर रहेंगी 17 गाड़ियां

फायर विभाग ने बताया है कि उनकी 17 गाड़ियां अलग-अलग लोकेशन में मौजूद होंगी, जिनमें नोएडा के सबसे बड़े मार्केट अट्टा, मॉल आदि शामिल हैं। इन गाड़ियों में चार बुलेट गाड़ियां होगी, जो छोटी आग पर काबू पाने के लिए काफी होती हैं। नोएडा में काफी ज्यादा हाई राइज सोसाइटी हैं। इन सोसाइटी में भी अक्सर देखने को मिला है कि आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। दीपावली के चलते यहां पर मौजूद मेंटेनेंस और सुरक्षा कर्मियों को भी फायर विभाग की तरफ से पहले से तैयारी करके रखने के लिए कहा गया है। इन सोसाइटी में रहने वाले लोगों को बताया गया है कि वह सोसाइटी के पार्क या फिर खुले एरिया में ही दीपावली सेलिब्रेशन करें। जिससे किसी तरीके की कोई अपनी घटना ना हो पाए।

(इनपुट - IANS )

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article