दिल्ली

Delhi Metro on Diwali: दिवाली के दिन कब से चलेगी दिल्ली मेट्रो? DMRC ने बताया ट्रेन का शेड्यूल

Delhi Metro Timing on Diwali: दिवाली के दिन दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की बजाय 10 बजे सुरू होगी। 31 अक्टूबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों पर आखिरी मेट्रो ट्रेन नियमित समय से एक घंटा पहले शुरू होगी।

Image

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल

Delhi Metro Timing on Diwali: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। 31 अक्टूबर को आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे शुरू होगी। इस दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों पर मेट्रो रात 10 बजे तक ही चलेगी। आमतौर पर नियमित दिनों में मेट्रो सेवाएं रात 11 बजे तक चालू रहती हैं। लेकिन दिवाली के दिन एक घंटा पहले ही मेट्रो सेवाएं बंद हो जाएंगी। हालांकि दिवाली पर बाकी दिन सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं नियमित समय से सामान्य रूप से ही चलेंगी।

रात 10 बजे शुरू होगी आखिरी मेट्रो

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिवाली पर सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा नियमित समय रात 11:00 बजे के बजाय रात 10:00 बजे शुरू होगी। इससे पहले डीएमआरसी ने इसी हफ्ते घोषणा की थी कि 29 और 30 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो ट्रेनें एक्सट्रा 60 फेरे लगाएंगी। आम दिनों में मेट्रो ट्रेनें लगभग 4000 फेरे रोजाना लगाती हैं। लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ को कम करने के लिए डीएमआरसी ने यह फैसला किया।

एक्स्ट्रा टिकट वेंडिंग स्टाफ स्टेशनों पर तैनात

दिवाली के मौके पर लोगों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के प्रमुख स्टेशनों जैसे राजीव चौक, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक आदि पर 194 अतिरिक्त टिकट वेंडिंग स्टाफ किए गए हैं। जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। साथ ही 318 एक्स्ट्रा कस्टमर केयर एजेंटे भी तैनात किए गए हैं। डीएमआरसी ने अपील की है कि त्योहारी सीजन में ट्रैफिक से बचने के लिए निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों के आसपास अवैध पार्किंग भी न करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article