अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो बीजेपी ने जारी किया है। उस वीडियो में एक शख्स हजारों की संख्या में जुटे लोगों को शपथ दिला रहा है कि वे लोग हिंदू देवी-देवताओं को ना मानें। वो शख्स लोगों को शपथ दिला रहा है कि गौरी गणपति के साथ साथ किसी और देवी देवताओं को मानने की जरूरत नहीं है। बीजेपी का कहना है कि आखिर आप सरकार के मंत्री उस कार्यक्रम में शामिल होकर किस तरह का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।आप के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आप के मंत्री का कहना है कि संविधान प्रदत्त व्यवस्था का सिर्फ उन्होंने पालन किया है। बीजेपी के लोगों को बेवजह राजनीति करने की आदत पड़ गई है।
दिल्ली सरकार में मंत्री हैं राजेंद्र पाल गौतम
क्या है मामला
दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम नागपुर में आयोजित बौद्ध महासभा की बैठक में शामिल हुए थे। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि एक तरफ केजरीवाल सरकार के मंत्री हिंदू देवी देवताओं को गाली दे रहे हैं तो दूसरी तरफ वो खुद गुजरात में देवी देवताओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी हिंदू समाज के गरीब लोगों को धर्म परिवर्तन कराने वाली मशीन बन चुकी है। बता दें कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने नागपुर वाले वीडियो को शेयर कर बताया कि जो शख्स शपथ दिला रहा है वो कोई और नहीं बल्कि दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हैं।
#BreakingNow: BJP ने केजरीवाल के मंत्री का वीडियो जारी किया, 'हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाने का आरो… t.co/sYf5Q0ETMt
— ANI (@ANI) Oct 7, 2022
दोतरफा राजनीति कर रही है आप
बीजेपी का कहना है कि आप आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मुश्किलों को समाधान करने में नाकाम रही है और अब हिंदू देवी देवताओं को ना मानने की शपथ दिला रही है। एक तरफ दिल्ली सरकार के कर्ता धर्ता हनुमान मंदिर में मत्था टेकने जाते हैं तो दूसरी तरफ आप के मंत्री का यह वीडियो है। इस तरह के दोहरे चरित्र की अपेक्षा आप नेताओं से ही की जा सकती है। हालांकि बीजेपी के आरोपों से इतर यह कहा जा रहा है कि जिन लोगों को शपथ दिलाई गई है वो बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। लेकिन बीजेपी का कहना है कि आप के नेता लोगों को भड़का रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
