भारत की पहली महिला जासूस नीरा आर्या के बलिदान से रूबरू कराएगी फिल्म, 'नेताजी' की जान बचाने के लिए कर दी थी पति की हत्या

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 7, 2023, 12:20 PM IST

Neera Aarya: आजाद हिन्द फौज में रानी झांसी रेजिमेंट की सिपाही, भारत की पहली महिला जासूस नीरा आर्या की कहानी पर्दे पर आने वाली है। निर्देशक रूपा अय्यर की इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। दिल्ली में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पौत्री राजश्री बोस पोस्टर लॉन्च किया। आइये जानते हैं नीरा आर्या की कहानी।

Biopic of Neera Aarya: हिंदी फिल्म नीरा आर्या इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर दिल्ली में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पौत्री राजश्री बोस ने लॉन्च किया। दक्षिण भारतीय अभिनेता एवं निर्देशक रूपा अय्यर की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसमें श्रेयस तलपड़े को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मुख्य भूमिका में एवं नीरा आर्या की भूमिका में रूपा अय्यर को देखा जाएगा। यह एक बहुत ही संवेदनशील एवं भावुक कहानी है, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी। सवाल ये है कि नीरा आर्या कौन थीं जिनकी जिंदगी पर फिल्म बन रही है और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से उनका क्या संबंध है।

भारत की पहली महिला जासूस नीरा आर्या के बलिदान से रूबरू कराएगी फिल्म, 'नेताजी' की जान बचाने के लिए कर दी थी पति की हत्या

आर2 पैट्रियोटिक फिल्म्स एलएलपी एवं रूपा अय्यर फिल्म फैक्ट्री(RIFF) के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जायेगा। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक फिक्शन और ड्रामा है। यह फिल्म आर एंड डीएस प्रोडक्शन के तले श्री प्रणव देसाई द्वारा पेश किया गया है। निर्देशक रूपा अय्यर के अनुसार, फिल्म नीरा आर्या की कहानी एक ऐसे महान व्यक्ति की मर्मस्पर्शी यात्रा को बयां करेगी, जिसने भारत की आजादी के लिये अपने जीवन का बलिदान दे दिया। फिल्म में कन्नड़ फिल्म उद्योग के मशहूर संगीतकार गौतम श्रीवत्स द्वारा दिया गया संगीत दर्शकों में देशभक्ति की भावना को भी बढाएगा।

End of Feed