Delhi: दिल्‍ली के इस पार्क में हाईटेक तकनीक से बनेगा साइकिल ट्रैक, एलजी ने रखी आधारशिला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 06:42 PM IST

Delhi: चाणक्यपुरी के वीवीआईपी क्षेत्र में बने 75 एकड़ के नेहरू पार्क में एनडीएससी साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसकी आधारशिला उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रखी है। यह ट्रैक 2.7 किमी लंबा होगा। इसे बनने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस ट्रैक पर लोग रात में भी साइकिल चला सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में बन रहा साइकिल ट्रैक
  • उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रखी आधारशिला
  • यह ट्रैक 2.7 किमी लंबा और 3 मीटर चौड़ा होगा

Delhi: दिल्ली के साइकिलिस्‍ट को एनडीएमसी द्वारा एक खास तोहफा मिलने जा रहा है। दिल्‍ली के प्रसिद्ध नेहरू पार्क के आसपास एक साइकिल ट्रैक बनेगा। इसकी आधारशिला उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रखी है। इस 2.7 किमी लंबे साइकिल ट्रैक को एनडीएमसी द्वारा विकसित किए जाएगा। एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार चाणक्यपुरी में बना यह नेहरू पार्क 75 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला है। इस पार्क के आसपास विभिन्न विदेशी दूतावासों, उच्चायोगों, राजनयिकों के आवास अलावा कई राज्यों और केंद्र सरकार के भवन एवं वीवीआईपी व्यक्तियों के निवास स्‍थान मौजूद हैं। विनय मार्ग के पास पड़ने वाले इस पार्क में रोजाना हजारों लोग आते हैं। ज्‍यादातर लोग सुबह और शाम के समय इस पार्क के आसपास साइकिल चलाते हैं।

cycle track in delhi

साइकिल ट्रैक की जानकारी हासिल करते एलजी

इन साइकिल चालकों की सुरक्षा के लिए अब पार्क के अंदर ही साइकिल ट्रैक विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यहां पर रहने वाले वीवीआईपी लोग भी साइकिल चलाना पसंद करते हैं, इनकी सुरक्षा के लिए अब पार्क के अंदर साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। इससे यहां पर पर्यावरण के अनुकूल और स्वस्थ साइकिल चलाने को बढ़ावा मिलेगा। इस साइकिल ट्रैक को 2.7 किमी लंबा और 3 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। ट्रैक निर्माण से जुड़े इस कार्य को तीन माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

End of Feed