Delhi: कार्डधारक मेट्रो यात्रियों को मार्च से मिलने वाली है लाइन में लगने से राहत, आने वाला है ये खास कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 02:24 PM IST

Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मार्च माह से दिल्‍ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क में एनसीएमसी से यात्रा की सुविधा शुरू हो जाएगी। डीएमआरसी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अभी मेट्रो स्‍टेशनों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर एएफसी गेट लगाए जा रहे हैं। इसकी मदद से एनसीएमसी कार्डधारक सीधे मेट्रो के अंदर एंट्री कर सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्च माह के आखिर तक दिल्‍ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क में एनसीएमसी सुविधा
  • एनसीएमसी शुरू होने यात्रियों को नहीं लगना पड़ेगा लाइन में
  • अभी यह सुविधा यात्रियों को सिर्फ एयरपोर्ट लाइन पर मिल रही

Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मार्च माह से इन्‍हें मेट्रो स्‍टेशन पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। क्‍योंकि डीएमआरसी आगामी मार्च माह से पूरे मेट्रो नेटवर्क में नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से यात्रा की सुविधा शुरू करने जा रही है। मेट्रो स्‍टेशनों पर इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अभी मेट्रो के सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर एएफसी (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन) गेट लगाए जा रहे हैं। इसकी मदद से एनसीएमसी कार्डधारक सीधे मेट्रो के अंदर एंट्री कर सकेंगे। उन्‍हें दूसरे यात्रियों की तरह कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

delhi metro

दिल्‍ली मेट्रो में मार्च से एनसीएमसी सुविधा

डीएमआरसी प्रवक्‍ता ने बताया कि एनसीएमसी कार्ड से यात्रा करने वाल यात्रियों के लिए सभी स्‍टेशनों पर एक से दो गेट रिजर्व रहेंगे। इन गेटों में जो सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा, वह केवल एनसीएमसी कार्ड को ही रीड करेगा। इसके अलावा इन गेटों पर क्यूआर कोड स्कैनर भी लगाया जाएगा। जिसे यात्री अपने फोन से स्कैन कर मेट्रो सफर को जारी रख सकेंगे। साथ ही इन गेटों से अकाउंट बेस्ड टिकट और एनएफसी के जरिए भी यात्रा की सुविधा रहेगी। जिसकी मदद से यात्री अपने फोन में मौजूद टिकट की मदद से भी मेट्रो में एंट्री कर सकेंगे। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार इस नए सिस्टम के शुरू होने के बाद लोग डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ही मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे। मेट्रो का किराया सीधे उनके बैंक अकाउंट से कट जाएगा।

End of Feed