Namo Bharat और Delhi Metro के यात्रियों का सफर हुआ और आसान, अब एक बार पेमेंट करके मिल जाएंगें दोनों टिकट

नमो भारत की बदौलत दिल्ली से मेरठ का सफर आसान तो काफी पहले हो गया था लेकिन अब इसकी एक सुविधा सफर को और आसान बना रही है। दिल्ली मेट्रो और नमो भारत मेट्रो दोनों का इस्तेमाल करने वाले लोग नमो भारत कनेक्ट ऐप पर एक साथ दोनों ट्रेनों की टिकट बुक कर सकते हैं। एक बार भुगतान पर ही नमो भारत और दिल्ली मेट्रो ट्रेन का अलग-अलग क्यूआर टिकट उनको मिल जाएगा।

Delhi News: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो रोजाना या अक्सर दिल्ली मेट्रो और नमो भारत मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आपको दोनों मेट्रो सुविधाओं के लिए बार बार पेमेंट करने की जरूरत नहीं है। नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की साझा यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत कनेक्ट ऐप में जर्नी प्लानर की शुरुआत की है। इसके जरिए यात्री एक प्लैटफॉर्म के इस्तेमाल से ही दोनों रूट की टिकटें बुक कर पाएंगे,वो भी सिर्फ एक पेमेंट पर।

namo bharat and delhi metro integrated ticket

दिल्ली-मेरठ का सफर हुआ और आसान

NCRTC की नई सुविधा

पहले जहां मेरठ से दिल्ली के रूट के स्टेशनों की जानकारी के लिए और टिकट करने के लिए अलग अलग ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। वहीं अब नमो भारत कनेक्ट ऐप के जर्नी प्लानर फीचर की मदद से बेहद आसानी से शुरूआती और गंतव्य स्टेशनों का नाम डालने के बाद रूट की पूरी डीटेल आ जाएगी। बहुत आसानी से केवल एक बार पेमेंट करके नमो भारत और दिल्ली मेट्रो ट्रेन का अलग-अलग क्यूआर कोड आधारित टिकट भी मिल जाएगा।

End of Feed