Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद कई घटनाएं सामने आ रही है। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके से भी दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जहां एक मां और उसका बच्चा पानी से भरे नाले में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही दमकल की टीम भी पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों का शव बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
नाले में डूबे मां-बेटे
बारिश के कारण सड़क पर भी भरा था पानी
यह हादसा खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास की है, जहां सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा था। पुलिस ने बताया 22 वर्षीय तनुजा अपने तीन साल के बेटे प्रियांश के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। वह बारिश रुकने के बाद खरीदारी के लिए मार्केट निकली थी। इसी दौरान खोड़ा क्षेत्र से निकलकर रोड पार करते समय गाजीपुर थाने के सामने बच्चे समेत नाले में फिसलकर गिर जाती है और दोनों डूब जाते हैं। बारिश की वजह से सड़क पानी से लबालब भरी हुई थी। जिस कारण सड़क और नाले का अंदाजा नहीं लगने की वजह से यह हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें - Rain Alert: दिल्ली में एक घंटे में 100 मिमी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; जानें गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम
घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला शव
पुलिस के अनुसार यह नाला करीब 15 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ाई का है। इसके कुछ भाग पर स्लैब डाली गई थी और कुछ हिस्सा खुला था। दिल्ली में भारी बारिश के कारण यह नाला पानी से भर गया। मां-बेटे यहां से गुजरते समये नाले के खुले हिस्से में गिर गए। बारिश की वजह से दमकल की टीम को बचाव कार्य में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। छानबीन के लिए बुलडोजर से नाले की दीवार को तोड़ा गया। जिसके बाद दोनों का शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मिला।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
