Delhi Crime News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान में लूटपाट की घटना सामने आई है। करीब 4-5 नकाबपोश बदमाश ज्वैलरी की दुकान में घुसे और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को रात करीब आठ बजे मामले की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
ज्वेलरी शॉप से लूटपाट
पुलिस ने की सीसीटीवी फुटेज जब्त
पुलिस के अनुसार मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक में स्थित ज्वैलरी की दुकान में शनिवार रात रात बदमाश घुसे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही इस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दुकान से करीब 5 तोला सोना लूटकर आरोपी फरार हुए।
ये भी पढ़ें - Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का काशी में असर, गंगा में संचालित नावों पर लगेगी रेट लिस्ट; मार्केट रेट से इतना ज्यादा होगा किराया
बदमाशों ने पहनी थी मास्क और टोपी
वारदात के समय सभी बदमाशों ने मास्क और टोपी लगाई हुई थी। दुकानदार के अनुसार बदमाशों ने दुकान में घुसते ही कैश देने और ज्वैलरी निकालने को कहा। आरोपियों ने काउंटर का शीशा तोड़कर अंदर रखी जेवर भी निकाल लिए। उन्होंने दुकानदार और ग्राहकों को डराया-धमकाया और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
