Delhi News: दिल्ली में दिन -प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। कहीं से लूट के मामले सामने आ रहे हैं तो कहीं हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने बढ़ते अपराध की रोकथाम को लेकर दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक मुहिम चलाई थी। इस मुहिम में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विवेक विहार में हुए गोलीकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया का आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
शाहदरा पुलिस को मिली सफलता
शाहदरा डिस्ट्रिक्ट की टीम को एक खुफिया सूचना मिली थी, जो विवेक विहार गोलीकांड के आरोपियों के बारे में थी। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए आनंद विहार के सीबीडी ग्राउंड के पास जाल बिछाया था। पुलिस को देख बदमाश वहां से फरार होने लगे और उससे बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में पुलिस के दो अधिकारियों को गोली भी लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह सही सलामत है।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कुख्यात शूटर बॉबी उर्फ अतुल (19) और पारस शर्मा उर्फ प्रिंस (26) के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया।
विवेक विहार गोलीकांड
विवेक विवाह के मुकेश नगर में 2 जनवरी को फायरिंग की एक घटना हुई थी। इस घटना के दौरान गोलीबारी के साथ एक व्यक्ति को चाकू मारा गया था। पुलिस तभी से मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अतुल पर 2 मुकदमे दर्ज हैं तो वहीं आरोपी पारस पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
