दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, बिजनेसमैन को गन पॉइंट पर रख लूटे 80 लाख रुपये; देखें CCTV Video

Delhi Crime: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक बिजनेसमैन बैग लेकर जा रहा था। तभी एक बदमाश ने गन पॉइंट पर उससे 80 लाख रुपये की लूट और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकला।

Delhi Crime: दिल्ली में क्राइम कम होने के नाम ही नहीं ले रहा है। लूट, हत्या जैसे मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक आपराधिक घटना दिल्ली के लाहौरी गेट थाना इलाके से सामने आई है। यहां एक अंगड़िया व्यापारी को गन पॉइंट पर रखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बिजनेसमैन से लगभग 80 लाख रुपये लूटे। बदमाश ने पहले फायरिंग की और फिर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को आधार बनाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गन पॉइंट पर लूट की वारदात को दिया अंजाम

घटना हवेली हैदर कुली चांदनी चौक की है। गन पॉइंट पर हुई लूट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि व्यापारी हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में बैग लेकर जा रहा है। आसपास की दुकानों पर लोग भी हैं। इसी बीच उसके पीछे एक बदमाश आता है और अचानक उससे पिस्टल सटा देता है। इसके बाद बदमाश व्यापारी से बैग छीन लेता है। हालांकि, इस दौरान व्यापारी उससे बैग नहीं छीनने का अनुरोध भी करता है, लेकिन वह बैग लेकर फरार हो जाता है।

End of Feed