MCD ने शुरू की नई पहल, अब भराई के लिए मिलेगा सेमी-प्रोसेस्ड मलबा; पब्लिक भी उठा सकेगी फायदा

एमसीडी ने निर्माण मलबे के चक्रीय उपयोग को बढ़ावा देते हुए सेमी-प्रोसेस्ड मलबे का सार्वजनिक वितरण शुरू कर दिया है। अब सरकारी एजेंसियों के साथ आम लोग भी भराई कार्यों के लिए तैयार मलबा तय शुल्क पर सीधे एमसीडी प्लांट से पा सकेंगे।

दिल्ली : दिल्ली में रोज़ाना निकलने वाले निर्माण मलबे से हमेशा परेशानी रहती थी। कभी सड़क किनारे ढेर, कभी कॉलोनियों में अव्यवस्था। लेकिन अब एमसीडी ने इस पूरे सिस्टम में बड़ा सुधार करते हुए एक नई पहल शुरू की है। अब सेमी-प्रोसेस्ड मलबे का सार्वजनिक वितरण शुरू कर दिया गया है, जो निम्न-स्तरीय इलाकों की भराई में काम आएगा। यानी अब मलबा समस्या नहीं, बल्कि जरूरत बनकर लोगों तक पहुंचेगा।

MCD

एमसीडी

दिल्ली नगर निगम वर्तमान में बुराड़ी, रानी खेड़ा, बक्करवाला और शास्त्री पार्क में चार बड़े कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (C&D) वेस्ट प्लांट चला रहा है। इन प्लांट्स में रोजाना आने वाले कंस्ट्रक्शन कचरे को प्रोसेस करके कई तरह की उपयोगी चीजें बनाई जाती हैं। जैसे स्टोन ग्रिट, सैंड, स्क्रीन सॉयल, सीसी ब्लॉक, चेकर टाइल्स और कर्ब स्टोन्स। इन सामानों का इस्तेमाल सरकारी एजेंसियां और आम लोग दोनों अपने निर्माण कार्यों में कर रहे हैं।

End of Feed