दिल्लीवालों का बढ़ा एक और खर्च, अब घर से मुफ्त में नहीं उठेगा कूड़ा, हर महीने MCD लेगा इतना यूजर चार्ज

दिल्ली में रहने वाले लोगों की जेब कुछ और हल्की होने जा रही है। अब दिल्ली नगर निगम (MCD) घरों से कूड़ा उठाने के लिए लोगों से पैसे लेगी। यह यूजर चार्ज प्रॉपर्टी टैक्स के साथ वसूला जाएगा। चार्ज को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा है और इस चार्ज को मनमाना रवैया बताया है।

Delhi News: स्वच्छ भारत का इरादा...इरादा कर लिया हमने, दिल्लीवालों के लिए इस गाने की आवाज का मतलब है अपने कूड़े लेकर बाहर निकलने का। ये गाड़ियां दिल्ली नगर निगम (MCD) चलवाता है, जो आपके घरों से कूड़े उठाकर ले जाती हैं। अबतक तो इस सेवा के लिए कोई पैसा नहीं लगता था लेकिन अब MCD ने इसपर यूजर चार्ज लगाने का फैसला लिया है। दिल्ली नगर निगम ने ठोस कचरा प्रबंधन-2018 उपनियम के तहत इस यूजर चार्ज को सात साल बाद लागू कर दिया है।

user charge on garbage collection in delhi

कूड़ा उठाने के लिए देना होगा यूजर चार्ज

कितना लगेगा यूजर चार्ज

अब से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम को हर महीने 50 से 200 रुपये का यूजर चार्ज देना होगा, जो प्रॉपर्टी टैक्स के साथ वसूला जाएगा। यानी जब दिल्ली के संपत्ति मालिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करेंगे, तो उन्हें कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज भी देना होगा। इससे रिहायशी संपत्ति मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स में न्यूनतम 600 रुपये और अधिकतम 2,400 रुपये सालाना देने पड़ेंगे।

End of Feed