Delhi Fire: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। आग को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 से गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की शुरुआत की गई। बताया जा रहा है कि आग की सूचना देर रात करीब 2:30 बजे मिली थी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब कूलिंग का काम किया जा रहा है।
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग
घटनास्थल पर मौजूद असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) सरबजीत सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में भरे रबर व अन्य सामान के कारण आग फैल गई थी। स्थिति को देखते हुए दमकल की और 20-25 गाड़ियां बुलाई गई। करीब 150 से अधिक फायरकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अधिकारी ने बताया कि आग तकरीबन बुझा दी गई है। अब कूलिंग का काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि ये गोदाम 5000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसमें 3 फ्लोर है, जिसमें आग लगी हुई थी। आग पूरी तरह के बुझा दी गई है, बस कूलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
आग ने मचाया कोहराम
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने की 2:30 बजे करीब मिली थी। उसके बाद सुबह करीब 5 बजे तक जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दमकल की और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कई फायर ऑपरेटर भी घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
