दिल्ली के जेलों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 5 डिप्टी सुप्रीटेंटेड समेत 80 जेल अफसरों का तबादला

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2023, 02:38 PM IST

Transfer to Delhi Jails: दिल्ली के जेलों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए। 5 डिप्टी सुप्रीटेंटेड, 9 असिस्टेंट सुप्रीटेंटेड समेत 80 जेल अफसरों का तबादला कर दिया गया है।

Transfer to Delhi Jails: दिल्ली के जेलों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुए है। 80 जेल अफसरों का तबादला कर दिया गया है। जिनमें 5 डिप्टी सुप्रीटेंटेड, 9 असिस्टेंट सुप्रीटेंटेड, 8 हेड वार्डन, 50 वार्डन का तबादला किया गया है। इनमें से कुछ तिहाड़ जेल से मंडोली भेजे गए। कुछ मंडोली से तिहाड़ जेल भेजे गए। जेल में हुए गैंगवार में लगातार 2 मर्डर के बाद तिहाड़ प्रशासन शख्त हुआ है।

Transfer to Delhi Jails

दिल्ली के बड़े पैमाने पर तबादला

कल दिल्ली हाई कोर्ट ने टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर पर सुनवाई करते हुए जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इससे पहले टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद 11 मई को 99 जेल अफसरों का तबादला किया गया था। इस तरह टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद अब 171 जेल अफसरों का तबादला हो चुका है।

End of Feed