Delhi: गांव जाने से किया मना तो सनकी पति ने पत्नी की ले ली जान, नेब सराय का सनसनीखेज मामला

दिल्ली के देवली गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से हत्या कर दी। पत्नी के गांव जाने से इनकार पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Delhi Murder: राजधानी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र के देवली गांव इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारा पति गांव जाने के लिए पत्नी पर लगातार दबाव बना रहा था, लेकिन पत्नी ने जब इंकार किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी जान ले ली।

delhi murder man killed wife

मृतका की फाइल फोटो

यह दर्दनाक घटना देवली गांव इलाके में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय किरण झा के रूप में हुई है, जो अपने बेटे और बहू के साथ पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रह रही थीं। साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अंकित चौहान के अनुसार आरोपी प्रमोद झा उम्र 60 वर्ष कई वर्षों से बिहार में अकेले रह रहा था, जबकि पत्नी उससे अलग बेटे के पास दिल्ली में रह रही थी।

End of Feed