Delhi Airport: उड़ान में हुई देरी, नाराज यात्री ने किया फ्लाइट हाईजैक का ट्वीट, दिल्ली पुलिस ने की ये कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 07:15 PM IST

Delhi Airport Administration: दुबई से जयपुर के लिए एक फ्लाइट उड़ान भर रही थी। खराब मौसम होने की वजह से फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। उड़ान में इस दौरान हो रही देरी के चलते एक यात्री ने गलत ट्वीट कर दिया कि, फ्लाइट हाईजैक हो चुकी है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशास और पुलिस ने मामले में छानबीन करने के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुबई से जयपुर जाने वाली फ्लाइट को आरोपी ने बताया था हाईजैक
  • राजस्थान का रहने वाला है आरोपी
  • दिल्ली पुलिस ने मामले में प्रारंभिक जांच करने के बाद किया आरोपी को गिरफ्तार


Delhi News: कभी-कभी प्रशासन के सामने ऐसे मामले आ जाते हैं जो काफी हैरान कर देते हैं। एक झूठे ट्वीट के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। दुबई-जयपुर की फ्लाइट हाईजैक होने के झूठे ट्वीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के नागौर का रहने वाला मोती सिंह राठौर एक फ्लाइट में बैठा था। वह फ्लाइट दुबई से जयपुर जा रही थी। खराब मौसम होने की वजह से फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही लैंड कराना पड़ा था।

Delhi Airport News

उड़ान में देरी होने पर फ्लाइट के हाईजैक होने का झूठा ट्वीट करने वाले को किया गया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, तमाम क्लीयरेंस के बाद जब फ्लाइट जयपुर के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि, तभी यात्री ने एक फोटो के साथ ट्वीट कर दिया। ट्वीट में लिखा फ्लाइट हाईजैक...। मोती सिंह के यह ट्वीट करने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस के अनुसार, यात्री मोती सिंह उड़ान में देरी होने से परेशान हो गया था।

End of Feed