Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी, 268 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2024, 02:16 PM IST

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के छठें चरण में 25 मई को दिल्ली में मतदान होंगे। दिल्ली की सात सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी।

Lok Sabha Election 2024:दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई और कुल 268 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस के उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार कन्हैया कुमार और आम आदमी पार्टी (आप) से बहुजन समाजवादी पार्टी में शामिल हुए राज कुमार आनंद शामिल हैं। वह नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव 2024 (फोटो साभार - istock)

प्रत्याशियों की संपत्ति

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के पास आठ लाख रुपये की चल संपत्ति है। निर्वाचन आयोग को सौंपे गये हलफनामे के अनुसार, उनके पास 2.65 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। आनंद ने कुल 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी है। उनके और उनकी पत्नी के पास 51 लाख रुपये मूल्य के वाहन हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिल्ली से सबसे अधिक 50 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

End of Feed