Lok Sabha Election 2024 Result: दिल्ली की सातों सीट पर BJP ने बनाई बड़ी बढ़त, जानें कितना है मार्जिन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 4, 2024, 01:32 PM IST

Lok Sabha Election 2024 Result: भाजपा के लिए दिल्ली से काफी खुशी का खबर सामने आ रही हैं। दिल्ली की सातों सीट पर भाजपा बड़े मार्जिन के साथ बढ़त बनाई दिखाई दे रही है।

Lok Sabha Election 2024 Result: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा दिल्ली की सभी सात सीट पर आगे है। दिल्ली की उत्तर-पूर्वी सीट से मनोज तिवारी ने 87000 से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। तो चलिए जानते हैं बाकी सीटों पर भाजपा का क्या हाल है।

Lok Sabha Election 2024 Result Delhi

Instagram

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक से भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल से पीछे थे लेकिन बाद में उन्होंने 30000 से अधिक वोटों से बढ़त बना ली। तो वहीं उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 43,649 मतों से आगे हैं।

End of Feed