Delhi: निजामुद्दीन में सनसनीखेज वारदात; दुकान खाली कराने के विवाद में चलीं गोलियां, हमलावर फरार

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। दुकान खाली कराने के पुराने विवाद को लेकर एक दुकानदार को गोली मार दी गई। घायल की हालत गंभीर है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Delhi Nizamuddin Firing: राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब दुकान खाली कराने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में एक दुकानदार को गोली मार दी गई। चश्मदीदों के मुताबिक, दुकानदार फुरकान पर एहसान नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और कुछ साथियों के साथ मिलकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Bullets fired in Nizamuddin over shop evacuation dispute

निजामुद्दीन में दुकान खाली कराने के विवाद में चलीं गोलियां

गंभीर रूप से घायल फुरकान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस को रात करीब 11 बजे फायरिंग की पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह विवाद लगभग 15 दिन पहले दुकान खाली कराने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

End of Feed