दिल्ली में आचार संहिता को लेकर पुलिस अलर्ट, शराब की बड़ी खेप जब्त; तस्करों पर पैनी नजर

दिल्ली में विधानसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू है। ऐसे में दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस शराब तस्करों पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है।

चुनावों के दौरान अक्सर देखा गया है कि वोटरों को रिझाने के लिए उम्मीदवार अलग-अलग लालच देते हैं और खुलकर अचार संहिता उल्लंघन करते हैं और इस दौरान बड़ी संख्या में पैसे और अवैध शराब का इस्तेमाल होता है। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस तरह की हरकतें न हो और आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है।

delhi wine recover

शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

6000 से ज्यादा शराब क्वार्टर जब्त

दिल्ली विधानसभा की अचार संहिता लागू हुए अभी 36 घंटे ही हुए, इसी बीच दिल्ली पुलिस का एक्शन देखने को मिल रहा है। खासकर अवैध शराब के पर को लेकर पुलिस अलर्ट है। पिछले 36 घंटों में दिल्ली पुलिस के तीन डिस्ट्रिक में 6000 से ज्यादा शराब क्वार्टर पकड़े गए हैं, जिसमे देसी शराब भी शामिल है।

End of Feed