सावधान! दिल्ली में एक्टिव हुआ खुजली गैंग, इस तरह से लोगों को बना रहा शिकार

दिल्ली में खुजली गैंग लोगों को अपना शिकार बना रहा है। यह गैंग काफी नायाब अंदाज चोरी करता है। बता दें कि यह पहले लोगों पर पाउडर फेंकता है और फिर खुजली शुरू होने के बाद उसके सामान गायब कर देता है। इससे जुड़ा मामला दिल्ली के सदर बाजार से सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के सदर बाजार की घटना।
  • पाउडर डालकर बना रहा शिकार।
  • पहले भी दिखा चुका है अपना आतंक।

Delhi Khujli Gang: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से खुजली गैंग एक्टिव हो गया है। यह गैंग काफी अलग अंदाज में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। हालांकि, चोरी करने का तरीका पुराना है, क्योंकि करीब 12 साल पहले भी दिल्ली में यह गैंग अपना आतंक दिखा चुका है। दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स के सामान की चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

thief

सांकेतिक फोटो।

दिल्ली के सदर बाजार की घटना

दरअसल, घटना दिल्ली के सदर बाजार इलाके की है। एक शख्स सदर बाजार से जा रहा था, तभी उस पर किसी ने पाउडर डाल दिया। जैसे ही वह शख्स आगे की ओर बढ़ा तो उसके शरीर में खुजली होने लगी। उसने कार की आड़ लेकर अपनी शर्ट उतार दी और खुद को साफ करने लगा।

End of Feed