Delhi: केशवपुरम में चाकू की नोक पर आइसक्रीम पार्लर में लूट, पैसों के साथ सैकड़ों कुल्फी के पैकेट ले उड़े लुटेरे

Keshavpuram Delhi News Today (दिल्ली की खबर ): दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक आइसक्रीम पार्लर में लूट की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर पार्लर से 50 हजार नकद, मोबाइल फोन और सैकड़ों कुल्फी व आइसक्रीम के पैक लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के केशवपुरम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। बुधवार देर रात तालाब रोड स्थित मुकात सिंह कुल्फी वाले के आइसक्रीम पार्लर को तीन बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। हथियार से लैस इन बदमाशों ने न सिर्फ 50 हजार नकद और एक मोबाइल फोन लूटा, बल्कि सैकड़ों की संख्या में आइसक्रीम और कुल्फी के पैक भी साथ ले गए।

delhi icecream loot

लूटेरों ने पैसों के बाद आइसक्रीम पर किया हाथ साफ

चाकू के दम पर हुई वारदात

घटना रात लगभग 11 बजे की है, जब तीन युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर पार्लर के बाहर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि एक युवक बाहर निगरानी करता रहा, जबकि बाकी दो दुकान में घुस गए। उनमें से एक ने पार्लर मालिक नरेंद्र को चाकू दिखाकर डराया और उसे कोने में बैठा दिया। इसी दौरान दूसरा बदमाश काउंटर के पीछे जाकर दराज से नकदी और बाकी सामान निकालकर बैग में भर लेता है।

End of Feed