दिल्ली में कल आंधी-तूफान का अलर्ट, बारिश के लिए भी रहें तैयार; इस दिन से फिर होगा गर्मी का अटैक

Delhi Kal Ka Mausam (दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा) 03-June-2025: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कल बारिश होगी या नहीं? जानें मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में मंगलवार को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही हल्की बारिश होने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत में गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान है, हालांकि इस दौरान लू चलने के आसार नहीं है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा) 03-June-2025: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी तेज धूप और गर्मी लोगों को सता रही है, तो कभी आंधी-तूफान कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को भी आंधी, बिजली चिमकने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।

delhi rain

दिल्ली में कल आंधी-बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

4 जून को भी आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के साथ आंधी आने की आशंका है, जिसके कारण मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं बुधवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी की स्थिति बन सकती है।

End of Feed