JNU कैंपस में छात्राओं को चलती कार के अंदर खींचने की कोशिश, नशे में धुत पांच लड़कों ने मचाया उत्‍पात

JNU News : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की दो छात्राएं डिनर के बाद रात करीब 11 बजे वॉक पर निकली थीं। तभी रास्ते में उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई और फिर आरोपियों ने उन्‍हें किडनैप करने की कोशिश भी की।

JNU News : राजधानी की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम प्राय: किसी न किसी विवादों में आ ही जाता है। इस बार भी यहां पर एक ऐसी घटना घटित हुई जिसके बाद से छात्राओं की सुरक्षा पर प्रश्‍नचिह्न लग गया है। दरअसल, मंगलवार देर रात यहां पर दो छात्राओं से छेड़छड़ करने के बाद उन्‍हें किडनैप करने की कोशिश की गई। इस घटना में स‍िर्फ छेड़छाड़ ही नहीं बल्कि दूसरे छात्रों से मारपीट की बात भी बताई गई है। दरअसल, पांच लड़कों के ग्रुप ने विवि कैंपस में आकर पहले एक पीएचडी स्टूडेंट की पिटाई कर दी और फिर उन्‍होंने वहां मौजूद लड़कियों को परेशान करना शुरू कर दिया, इस दौरान उन्‍हें कार के अंदर घसीटने की कोशिश भी की गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो एक संदिग्ध बीटेक स्टूडेंट अभिषेक की गिरफ्तारी हुई, शेष चार की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि, वसंत कुंज और किशनगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

​JNU News, JNU Crime News, Jawahar Lal Nehru University

जेएनयू में वारदात। (सांकेतिक फोटो)

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया है कि, विवि की दो छात्राएं डिनर के बाद रात करीब 11 बजे वॉक पर निकली थीं। तभी रास्ते में उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई और फिर आरोपियों ने उन्‍हें किडनैप करने की कोशिश भी की। तब उन्‍होंने त‍करीबन एक बजे पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। वहीं, दूसरे स्टूडेंट ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग दो स्टूडेंट्स को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में खींचने की कोशिश कर रहे थे।'

End of Feed