JNU IC Election Result: जेएनयू आंतरिक समिति चुनाव का रिजल्ट घोषित, जानें किसे मिली जीत

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने आंतरिक समिति चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। जिसमें स्नातक वर्ग से गर्विता गांधी, पीजी से श्रुति वर्मा और पीएचडी वर्ग से परन अमितावा छात्र प्रतिनिधि चुने गए। मंगलवार को नए केंद्रीय पैनल और स्कूल पार्षदों के लिए भी मतदान हुआ। जिसके अंतिम नतीजे 6 नवंबर को आएंगे।

JNU IC Election 2025 Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के डीन ऑफ स्टूडेंट्स कार्यालय ने बुधवार को आंतरिक समिति चुनाव के परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। इस चुनाव में तीन प्रतिनिधियों का चयन स्नातक, परास्नातक और पीएचडी वर्गों से किया गया है। डीन ऑफ स्टूडेंट्स मनुराधा चौधरी ने कहा कि स्नातक (यूजी) श्रेणी से गर्विता गांधी, परास्नातक (पीजी) श्रेणी से श्रुति वर्मा और पीएचडी श्रेणी से परन अमितावा को छात्र प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। ये तीनों छात्र विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति में अपने-अपने वर्गों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

JNU

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो|PTI)

4 नवंबर को हुई वोटिंग

जेएनयू आंतरिक समिति चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी। 25 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने आंतरिक समिति चुनाव का शेड्यूल जारी किया था। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद 4 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। मंगलवार को नए केंद्रीय पैनल और स्कूल पार्षदों के लिए भी मतदान हुआ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगभग 67 प्रतिशत छात्रों ने मत का इस्तेमाल किया। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और दिन भर चला। केंद्रीय पैनल के चार पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव) के लिए कुल 20 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं।

End of Feed